किशोरी इतना तो कीजो, लाड़ली इतना तो कीजो, जग जंजाल छुड़ाए वास बरसाने को दीजो

किशोरी इतना तो कीजो, लाड़ली इतना तो कीजो, जग जंजाल छुड़ाए वास बरसाने को दीजो



           
              

किशोरी इतना तो कीजो, लाड़ली इतना तो कीजो,
जग जंजाल छुड़ाए वास बरसाने को दीजो


भोर होत महलन में थारे सेवा में निस जाऊं,
मंगला के नित्त दर्शन पाऊं, जीवन सफल बनाऊं
किशोरी मोहे सेवा में लीजो, लाड़ली सेवा में लीजो ||1||





पड़ी रहूँ मैं द्वार तिहारे, रसिकन दर्शन पाऊं,
भगतन की पद धूलि मिले तो अपने सीस चढाउँ
किशोरी मोहे द्वारे रख लीजो, लाड़ली द्वारे रख लीजो||2||





भूख लगे तो ब्रजवासिन के टूक मांग के खाऊं,
कभू प्रसादी श्री महलन की कृपा होए तो पाऊं ।
किशोरी मेरी विनय मान लीजो, लाडली विनय मान लीजो||3||







राधे राधे रटूं निरंतर तेरे ही गुण गाऊं,
तेरे ही गुण गाय गाय मैं तेरी ही होय जाऊं ।
किशोरी मोहे अपनी कर लीजो, लाड़ली अपनी कर लीजो ||4||








जय श्री राधे कृष्ण



       श्री कृष्णाय समर्पणम्

राधा नाम के रस मे तन मन भीग जाता है
सुनकर राधा नाम तो सांवरिया भी रीझ जाता है

चाहे भक्ति का मार्ग हो या दुखो का चक्रव्युह 
राधा नाम लेने वाला हर परिस्थिती मे जीत जाता है

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: