मन्द मन्द मुस्काए मेरी श्यामादेख मोहन सुख पाए मेरी श्यामाश्यामा

मन्द मन्द मुस्काए मेरी श्यामादेख मोहन सुख पाए मेरी श्यामाश्यामा






मन्द मन्द मुस्काए मेरी श्यामा
देख मोहन सुख पाए मेरी श्यामा



श्यामा मेरी नील पट वारी
लाल चुनर लियो ओढाय मेरी श्यामा
मन्द मन्द मुस्काए........



श्यामा मेरी ने पहनी पायलिया
छन छन घुँगरू छनकाये मेरी श्यामा
मन्द मन्द मुस्काए.........



श्यामा मेरी नित नई नवेली
मोहन चित् को चुराय मेरी श्यामा
मन्द मन्द मुस्काए..........



श्यामाश्याम की जोरी अनुपम
सखियाँ बलि बलि जाएं तेरी श्यामा
मन्द मन्द मुस्काए........



श्यामा मेरी ब्रजरानी महारानी
सब पर कृपा बरसाए मेरी श्यामा


जय श्री राधे कृष्ण



       श्री कृष्णाय समर्पणम्

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: