
कबहुँ मोहे सेवा में रखिहौ ऊँची अटारी वारी ।भूल ना
कबहुँ मोहे सेवा में रखिहौ ऊँची अटारी वारी ।
भूल ना जहिहौ जहि बाँवरी होय दासी तिहारी ।।
कछु ना चाहिहौ तुम सों श्यामा कीजौ चरणन चेरी ।
हूँ अधमन सिरमौर मैं श्यामा जैसो भी हूँ तेरी ||1||
स्वामिनी चरणन सेवा दीजौ नित नित चरण पखारूँ ।
श्यामा मोहे अपनी कीजौ तेरी राह निहारूँ ||2||
हूँ कुपात्र चाहे कुँवरी किशोरी तुम हो कृपानिधान ।
शरण में लिजीयो मेरी स्वामिनी मोहे दासी अपनी जान ||3||
जै श्री राधे कृष्ण
🌺
श्री कृष्णायसमर्पणं
0 Comments: