
ओ मुरली जोर की बजाई रे नंद लाला,नंद लाला गोपाला।मुरली की
ओ मुरली जोर की बजाई रे
नंद लाला,नंद लाला गोपाला।
मुरली की आवाज राधे बरसाने सुनी थी,
राधे दौडी चली आई रे नंद लाला||1||
मुरली की आवाज मीरा वृंदावन सुनी थी,
प्रीत मीरा ने लगाई नंद लाला||2||
मुरली की आवाज गोपियां यमुना में सुनी थी,
गोपियां खींची चली आई रे नंद लाला||3||
मुरली की आवाज भक्त नर्सिंग ने सुनी थी,
ओ लाज तूने ही बचाई रे नंद लाला||4||
मुरली की आवाज मित्र सुदामा सुनी थी,
ओ यारी तू ने ही निभाई रे नंद लाला ||5||
जै श्री राधे कृष्ण
🌺
श्री कृष्णायसमर्पणं
Previous Post
मेरे अवध बिहारी सरकार बना दो बिगड़ी मेरी
0 Comments: