मेरी प्यारी तुलसीजू बनेगी दुल्हनियां​​सजके आयेगे दूल्हे राजा |​देखो देवता

मेरी प्यारी तुलसीजू बनेगी दुल्हनियां​​सजके आयेगे दूल्हे राजा |​देखो देवता








मेरी प्यारी तुलसीजू बनेगी दुल्हनियां​
​सजके आयेगे दूल्हे राजा |
​देखो देवता बजायेंगे बाजा ||




​सोलह सिंगार मेरी तुलसी करेंगी​
​हल्दी चढ़ेगी माँग भरेगी।​
​देखो होठों पे झूलेगी नथनियाँ ||1||




​देवियां भी आई  और देवता भी आये ,​
साधु भी आये और सन्त भी आये​
​और आई है संग में बरातिया ||2||



गोरे -गोरे हाथों में मेहन्दी लगेगी​
चूड़ी खनकेगी ,वरमाला सजेगी ,​
प्रभु के गले में डालेंगी वरमाला ||3||



​लाल -लाल चुनरी में तुलसी सजेगी ,​
आगे-आगे प्रभु जी पीछेतुलसा चलेगी​
 ​देखो पैरो में बजेगी पायलियाँ ||4||







​सज धज के मेरी तुलसी खड़ी है​
डोली मंगवा दो बड़ी शुभ घड़ी है ,​
देखो आँखों से बहेगी जलधारा ||5||




जै श्री राधे कृष्ण
🌺





श्री कृष्णायसमर्पणं

post written by:

Related Posts

0 Comments: