ना कागज रखती है ना किताब रखती हैसारी दुनिया का



ना कागज रखती है ना किताब रखती है
सारी दुनिया का रानी माँ हिसाब रखती है




जिसके इशारे से ही चलता ये सारा संसार है
ऊँचा रुतबा सारे जग में लीला अपरम्पार है-2
ना जात रखती है ना पात रखती है
सारी दुनिया का रानी माँ हिसाब रखती है ||1||



सबके नसीबो की चाबी मईया जी के पास है
मईया का दरबार भक्तो सारे जग में खास है-2
किसी का पहले रखती है किसी का बाद में रखती है
सारी दुनिया का रानी माँ हिसाब रखती है ||2||



जब भी दिल करता है माँ का खाते लेती खोल माँ
सच्चा सुच्चा दर है माँ का झुठ कभी ना बोलना माँ-2
किसी को दूर रखती है किसी को पास रखती है
सारी दुनिया का रानी माँ हिसाब रखती है ||3||



भक्तो को भरोसा माँ पे पक्का ये विश्वास है
सबका हिसाब रखती मईया अपने पास है-2
दुनिया आस रखती है माँ पे विश्वास रखती है
सारी दुनिया का रानी माँ हिसाब रखती है ||4||








जै श्री राधे कृष्ण
🌺




श्री कृष्णायसमर्पणं

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने