हे शारदे माँ  हे शारदे माँ अज्ञानता से हमे तार दे








हे शारदे माँ  हे शारदे माँ 
अज्ञानता से हमे तार दे माँ

तू स्वर की देवी संगीत तुझसे

हर शब्द तेरा हर गीत तुझसे 
हम है अकेले हम है अधूरे
तेरी शरण मे हमे प्यार दे
हे शारदे माँ हे शारदे माँ ||1||




मुनियो ने समझी गुणियो ने जानी

वेदो की भाषा पुराणो की वाणी
हम भी तो समझे हम भी तो जाने
विद्या को हम को अधिकार दे माँ 
हे शारदे माँ  हे शारदे माँ ||2||




तू श्वेतवर्णी कमल पे विराजे

हाथो मे बीणा मुकुट सिर पे विराजे
मिटा दे तू मन के अन्धेरे हमारे
उजालाे का हम संसार दे माँ
हे शारदे माँ  हे शारदे माँ ||3||


जै श्री राधे कृष्ण

🌺







श्री कृष्णायसमर्पणं

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने