चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईयाप्यारे रघुरईया हाँ बाजत






चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया
प्यारे रघुरईया हाँ बाजत बधाईयां |



राम लखन और भरत शत्रुघ्न सुन्दर चारों भैया
कौशल्या कैकयी सुमित्रा पुनि पुनि लेत बलइयां
चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया ||1||





 अति पुनीत मधु मॉस लगन ग्रह वार योग समदायिया
मध्य दिवस में प्रकट भये हैं सभी के सुख दईया
चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया ||2||





सुन दशरथ नृप खोल खजाने मंगल द्रव्य भरैया
लाल न्योछावर वसन लुटावै भूषण वसन जड़ैया
चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया ||3||





घर घर बंदरवार पताका वरन न जाये निकैया
पुर नर नारी मगन होए गावत बाजत आनंद बजैया
चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया ||4||














जै श्री राधे कृष्ण
🌺







श्री कृष्णायसमर्पणं

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने