
मन भूल मत जइयो,
राधा रानी के चरण।
राधा रानी के चरण, महारानी के चरण।
बाँके ठाकुर की बाँकी, ठकुरानी के चरण॥1||
मन भूल मत जइयो.....
वृषभान की किशोरी, सुन गैयाऊ से भोरी।
प्रीति जान के हूँ थोरी, तोही राखेगी शरण॥2||
मन भूल मत जइयो.....
जाकी श्याम उर हेर, राधे-राधे-राधे टेर।
बांसुरी मेँ बेर-बेर, करे नाम की रमण॥3||
मन भूल मत जइयो.....
भक्त प्रेमी ने बखानी, जाकी महिमा रस खानी।
मिले भीख मनमानी, करे प्यार और भरण॥4||
मन भूल मत जइयो.....
रोस मन मतवारे, छोड़ दुनिया के द्वारे।
राधा नाम के सहारे, सुख जीवन मरण।5||
''जय श्री राधे कृष्णा ''
Hey! I'm Adarsh @Teenage Blogger .You're blog is just awesome. 😉
ReplyDelete